वह आखिरी पत्ता - VAH AHKRI PATA - Questions and Answers

Vah Akhari Patta - Class 8




मौखिक

 

(क) बस्ती की विशेषता क्या थी ?

उत्तर बस्ती की विशेषता यह थी कि इसमें अधिकांशतः कलाकार लोग रहते थे ।

 

(ख) दोनों चित्रकार कहाँ की रहने वाली थीं?

उत्तर - दोनों चित्रकार अलग- अलग जगह की रहने वालीं थीं। सू वाशिंगटन और जानसी कैलिफोर्निया की रहने वाली थी ।

 

(ग) जानसी पर दवाइयों का असर क्यों नहीं हो रहा था ?

उत्तर - जानसी पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था क्योंकि वो हिम्मत हारकर मरने की इच्छा करने लगी थी।

 

(घ) जानसी उलटी गिनती करके गिन रही थी। खाली स्थान के लिए उपयुक्त विकल्प है

 

(ⅰ) रंग-बिरंगे फूल (1ⅰ) पक्षी (ii) पत्ते (iv) पेड़ की टहनियाँ

 

उत्तर - (ⅲ) पत्ते

 

(ङ) बहरमन क्या चाहता था ?

उत्तर - बहरमन अपने जीवन में कोई अनोखी कृति बनाना चाहता था।

 

लिखित

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए-

 

(क) न्यूमोनिया का जानसी पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर - न्यूमोनिया ने जानसी के शरीर को अधमरा कर डाला। उसका बिस्तर से हिलना - डुलना बंद हो गया । इलाज का भी उसपर कोई असर नहीं हो रहा था।

 

(ख) जानसी पत्ते के गिरने को लेकर इतनी भावुक क्यों थी ?

उत्तर - जानसी पत्ते के गिरने को लेकर इतनी भावुक इसलिए थी क्योंकि उसे लगता था जैसे ही बेल का आखिरी पत्ता गिरेगा, वह भी मर जाएगी।

 

(ग) बहरमन कौन था ? वह अपना जीवन-निर्वाह कैसे करता था ?

उत्तर – बहरमन एक साठ वर्षीय चित्रकार था। वह दूसरे कलाकारों के लिए मॉडल बनकर अपना जीवन - निर्वाह करता था।

 

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए.

 

(क) जानसी अपलक खिड़‌की के बाहर क्यों देखती रहती थी ?

उत्तर - जानसी अपलक खिड़‌की के बाहर इसलिए देखती रहती थी क्योंकि उसे लगता था कि जैसे-जैसे बेल के पत्ते झड़ते जाएंगे और कम होते जाएंगे उसका जीवन भी कम होता जाएगा और जिस दिन बेल का आखिरी पत्ता गिरेगा उसकी मौत हो जाएगी।

 

(ख) बहरमन की अनोखी कलाकृति क्या थी और उसने उसे क्यों बनाया?

उत्तर- बहरमन की अनोखी कलाकृति दीवार पर हरे रंग का बना बेल का आखिरी पत्ता था, जो हिलडुल नहीं रहा था। उसने उस पत्ते को इसलिए बनाया ताकि जानसी की जान बच सके ।

 

(ग) यदि सू भी जानसी की तरह निराशावादी हो जाती तो क्या होता स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर- यदि सू भी जानसी की तरह निराशावादी हो जाती तो वह अपनी दोस्त जानसी को बचा नहीं पाती और किसी को कुछ करने की प्रेरणा ही नहीं मिलती।

 

 

4. मूल्य आधारित प्रश्न

 

(क) ‘जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच का होना नितांत अनिवार्य है।'

क्या आप इसे बात से सहमत हैं? पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए ।

उत्तर - जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच का होना नितांत अनिवार्य हैं। हाँ हम इस बात से सहमत हैं क्योंकि निराशा हमें अंधकार की तरफ ले जाने की प्रेरणा देती है और सकारात्मक सोच प्रकाश की

तरफ ले जाती है। प्रस्तुत पाठ में इसी सत्य को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। किस प्रकार एक सकारात्मक सोच जानसी को जीवन देता है।

 

(ख) जानसी का जीवन बचाने में सू और बहरमन का क्या योगदान रहा?

उत्तर - जानसी का जीवन बचाने में सू और बहरमन का बहुत बड़ा योगदान रहा है क्योंकि जीवन हमेशा हौसला से ही जीता जा सकता है। सू ने जानसी को हौसला दिया और बहरमन ने जानसी के सोच को बदल दिया था।


Previous Post Next Post