मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) लेखक किन घरों में जाना पसंद
नहीं करता था?
उत्तर- लेखक कुत्ते वाला घरों में जाना पसंद
नहीं करता था। वहाँ जाओ तो मेज़बान के पहले कुत्ता भौंककर स्वागत करता है। अपने स्नेही
से ‘नमस्ते' हुई ही नहीं कि कुत्ते ने गाली दे दी – “क्यों यहाँ आया बे? तेरे बाप का
घर है? भाग यहाँ से।"
(ख) लेखक को कुत्तों से डर क्यों
लगता हैं?
उत्तर- लेखक को कुत्तों से डर लगता है क्योंकि
कुत्ते के काटने से डॉक्टर चौदह बड़े इंजेक्शनों को पेट में घुसेड़ता है।
(ग) लेखक नए परिचित के घर चाय पर
क्यों नहीं गए ?
उत्तर- लेखक नए परिचित के घर चाथ पर इसलिए
नहीं गए क्योंकि एक दिन नए परिचित के बंगले पर पहुँचा तो फाटक पर तख्ती टँगी दिखी
- ‘कुत्ते से सावधान।'
(घ) लेखक के अनुसार उच्चवर्गीय कुत्ते
की क्या पहचान है ?
उत्तर- लेखक के अनुसार उच्चवर्गीय कुत्ते की
पहचान है कि यह उच्चवर्ग जो अपनी ही दुनिया में मस्त है, उसे समाज के निम्न निर्धन
वर्ग से कोई सरोकार नहीं। यह वर्ग सबसे दूरी बनाए रखता है।
लिखित -
1. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में
दीजिए-
(क) एक परिचित को कुत्ते के काटने
पर लेखक ने कुत्ते का हालचाल जानने की बात क्यों कही ?
उत्तर- एक परिचित को कुत्ते के काटने पर लेखक
ने कुत्ते का हालचाल जानने की बात कही क्योंकि कुछ आदमी कुत्ते से अधिक ज़हरीले होते
हैं। उनके काटने पर स्वयं कुत्ता भी मर जाता है।
(ख) मार्क ट्वेन ने कुत्ते और आदमी
में क्या अंतर बताया है?
उत्तर- मार्क ट्वेन ने कुत्ते और आदमी में
यहीं अंतर बताया कि यदि भूखे कुत्ते को रोटी खिला दें, तो वह आपको नहीं काटेगा। लेकिन
आदमी में ऐसा नहीं दिखाई देता।
(ग) गली के कुत्तों के बारे में
लेखक की क्या राय थी?
उत्तर- गली के कुत्तों के बारे में लेखक ने
कहा कि उन पर भौंकना नहीं चाहिए। यह पट्टे और जंजीरवाला है, सुविधाभोगी है। वह कुत्ते
भुखमरे और आवारा हैं। इसकी और उनकी बराबरी नहीं है, फिर यह क्यों चुनौती देता है।
(घ) फाटक से बाहर निकलने पर लेखक
के मित्र के कुत्ते का क्या हाल हुआ?
उत्तर- फाटक से बाहर निकलने पर लेखक के मित्र
के कुत्ते का हाल ऐसा हुआ वे दोनों कुत्ते तो घात में थे ही दोनों ने इसे घेर लिया,
इसे रगेदा, दोनों इस पर चढ़ बैठे, इसे काटा, हालत खराब हो गई, नौकर इसे बचाकर लाया।
तभी से यह सुस्त पहा है घाव सहला रहा है।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से
दीजिए
(क) लेखक के अनुसार मध्यवर्गीय चरित्र
की क्या विशेषता होती है?
उत्तर- लेखक के अनुसार मध्यवर्गीय चरित्र की
विशेषता यह होती है कि यह वर्ग उच्चवर्गीय के जीवन की नकल करता है। किसी भी तरह उनके
जैसा जीवन जीना चाहता है। वैसा जीवन जी नहीं पाता तो दिखावा करता है। इस वर्ग का अधिकांश
हिस्सा जोड़-तोड़ करके निम्न वर्ग से ही ऊपर उठा होता है। वह निम्नवर्ग से सहानुभूति
दिखाता तो है, किंतु उनके लिए करता कुछ नहीं है।
(ख) निम्नवर्ग को मध्यवर्ग से क्या
शिकायत रहती है?
उत्तर - निम्नवर्ग को मध्यवर्ग से यही शिकायत
रहती है कि यह वर्ग निम्नवर्ग की समस्याओं और उच्च- वर्ग द्वारा किये
जा रहे शोषण के विरुद्ध आवाज़ तो उठाता है किन्तु जब कुछ करने की बारी आती है तो अपना
सुख-सुविधापूर्ण जीवन त्यागने को तैयार नहीं होता। यह वर्ग बातें तो बड़ी-बड़ी बनाता
है, किंतु उन बातों को क्रियान्वित नहीं करता। इस वर्ग को अपनी दिखावा करने की प्रवृत्ति
को त्याग कर निम्नवर्ग को ऊपर उठाने का बीड़ा उठाना चाहिए।
3. मूल्य आधारित प्रश्न -
इस पाठ में कुत्तों के माध्यम
से लेखक ने समाज के किस वर्ग पर व्यंग्य किया है और क्यों?
उत्तर- इस पाठ में कुत्तों के माध्यम से लेखक
ने समाज के मध्यवर्ग के दोगले चरित्र पर व्यंग्य किया है। कि कैसे वे कभी गरीबों के
बीच में गरीब का नाटक करते हुए मिलते हैं और कभी-कभी अमीरों के बीच में अपने को अमीर
बताने में सेखी बधारते हैं जबकि वे न तो गरीब हैं और न वे अमीर ही हैं।